प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार भगत

प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार भगत

प्रोफ़ेसर अरुण भगत हिंदी साहित्य और पत्रकारिता के सुपरिचित हस्ताक्षर हैं। इनका जन्म बिहार प्रदेश के सहरसा जिला अन्तर्गत ग्राम कासनगर में 4 जनवरी 1969 को हुआ था। आपने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से एमजेएमसी की उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद आपने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से पीएचडी की शोधोपाधि प्राप्त की।

समाचार-संपादन और संकलन के क्षेत्र में आपको दस वर्षों का अनुभव प्राप्त है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा परिसर में 14 वर्षों तक अध्यापन करने के बाद आप नेहरू मेमोरियल म्यूज़ियम ऐंड लाइब्रेरी, दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी अध्येता भी रहे हैं। संप्रति, आप महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में मीडिया अध्ययन विभाग के अध्यक्ष और अधिष्ठाता हैं। अब तक आपके द्वारा लिखित और संपादित कुल 24 पुस्तकें प्रकाशित हैं।

साहित्य और समालोचना के क्षेत्र में प्रो. भगत की उल्लेखनीय सेवा-साधना के लिए उन्हें राष्ट्रधर्म पत्रिका, लखनऊ से राष्ट्रधर्म गौरव सम्मान : 2016 से अलंकृत किया गया। सन 2018 में उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आपको 'भाषा मित्र सम्मान' 2018 से अलंकृत किया। आपने भूटान, नेपाल और मॉरिशस देशों की सांस्कृतिक यात्रा की है।

संप्रति: 1. सदस्य, कार्य-परिषद्, महात्मा गांधी अंतररष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा।
2. सदस्य, परामर्शदात्री समिति, दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली। 3. सदस्य, कार्यकारिणी, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार। 4. सदस्य, साधारण सभा, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार। 5. सदस्य, साहित्य अकादेमी, भारत की सर्वोच्च एवं स्वायत्तशासी साहित्यिक संस्था (भारत सरकार द्वारा संपोषित)। 6. परियोजना निदेशक, मेजर प्रोजेक्ट, इंडियन काउंसिल फॉर सोशल साइंस रिसर्च, नई दिल्ली, भारत सरकार। 7. सदस्य, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट, गौतमबद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा। 8.न्यासी सदस्य, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, दिल्ली, भारत सरकार।
9.सदस्य, विशेषज्ञ समिति, हिंदी साहित्य फेलोशिप, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार।

संप्रति : सदस्य, (महामहिम राज्यपाल द्वारा नामित संवैधानिक पद), बिहार लोक सेवा आयोग,पटना।

मानवीय चेतना का संविस्तार है डाॅक्टर वरुण की कविताओं में

समीक्ष्य पुस्तक 'क्षितिज पर एक पगडंडी' कविवर वरुण कुमार तिवारी की प्रतिनिधि कविताओं का संकलन है। डॉक्टर शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी...

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist